बिहार

बिहार में चलेगी 50 नई पिंक बसें – इच्छुक महिलाओं को दिया जाएगा एलएमवी और एचएमवी चलाने का प्रशिक्षण

Spread the love

पटना। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को मजबूत करते हुए परिवहन विभाग 50 नई पिंक बसें चलाने जा रहा है। इन बसों को चलाने के लिए इच्छुक महिलाओं को लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) और हेवी मोटर व्हीकल (एचएमवी) का प्रशिक्षण दिया जाएगा और ट्रेनिंग के बाद उन्हें रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने बुधवार को सूचना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य होगा, जहां सभी जिलों में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू किया जाएगा। इसके तहत गांवों से लेकर शहरों तक 500 चिन्हित स्थानों पर ओवरलोडिंग, रेड लाइट जंपिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों पर स्वचालित ई-चालान जारी किए जाएंगे।

ई-चालान भुगतान को आसान बनाएगी बीबीपीएस

मंत्री ने बताया कि आम नागरिकों को ई-चालान का भुगतान आसानी से करने के लिए भारत बिल पेमेंट सिस्टम (बीबीपीएस) सेवा शुरू की जा रही है। इसके जरिए वाहन मालिक यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, क्यूआर कोड आदि के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। इससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने या नकद भुगतान की परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

बसों की लाइव लोकेशन बताएगा ऐप

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की बसों की लाइव लोकेशन जानने के लिए जल्द ही ‘वेयर इज माय बस’ सॉफ्टवेयर लॉच किया जाएगा। साथ ही सभी बसों में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे यात्रियों का ऑटोमैटिक टिकट कट जाएगा और निगम को यात्रियों व किराए की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

इस महीने चालू होगी 200 ई-बसें

पीएम ई-बस सेवा के तहत इस माह पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में 200 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इनका उद्घाटन करेंगे। फेज-II में और 400 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। साथ ही विभाग की ओर से पीपीपी मोड में 31 आधुनिक बस पड़ाव भी बनाए जाएंगे। इनमें पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा समेत 31 शहरों को शामिल किया गया है। इन बस स्टॉपों में आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना बोर्ड, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, पार्किंग, कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

26 हजार चालानों का एकमुश्त निपटान

विभागीय सचिव श्री राजकुमार ने बताया कि पीएम राहत योजना के तहत अब तक 76 मामलों में कार्रवाई की गई है, जिनमें 51 सड़क दुर्घटना पीड़ितों का सफल उपचार कराया गया। हिट एंड रन मामलों में 8246 लोगों को 165 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। नॉन हिट एंड रन मामलों में 1675 परिवारों को 157.67 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। वहीं, एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना के तहत 26 हजार चालानों का निस्तारण किया गया है। मुख्यमंत्री सात निश्चय-3 के तहत चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 33 प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का लक्ष्य है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

20 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

20 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

22 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

22 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

23 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

23 hours ago