मध्यप्रदेश, भोपाल : मध्यप्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल को मिली सूचना के आधार पर शिवपुरी एवं वन मण्डल श्योपुर द्वारा संयुक्त रूप से जिला श्योपुर में अलग-अलग स्थानों पर दल बनाकर घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश-राजस्थान में वन्य-जीव का शिकार कर उसके अवयवों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह के 3 आरोपी दौजी भील, सुनीता दौजी निवासी ग्राम खोहरा जिला दौसा राजस्थान और बेस्ता भील निवासी नयागाँव कराहल जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया।
स्टेट टाइगर फोर्स द्वारा आरोपियों के पास से वन्य-जीव तेंदुओं के अवयवों की जप्ती की गयी। इन अपराधियों के पास से 9 मोटर साइकिल, 3 मोबाइल जप्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा 4 वन्य-जीव तेंदुओं का शिकार किया जाना स्वीकार किया गया। जप्त वन्य-जीव अवयवों को फॉरेंसिक लैब में भेजकर शिकार किये गये वन्य-जीवों की प्रजाति एवं संख्या की पुष्टि करायी जायेगी।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य-जीव ने बताया कि एसटीएसएफ द्वारा उक्त प्रकरण में शामिल 2 आरोपियों को 5 जून को विशेष न्यायालय शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया था, जिन्हें 4 दिन के फॉरेस्ट रिमांड पर लिया गया। प्रकरण में लिप्त गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…
अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…
भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…
रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…