छत्तीसगढ़

300 लीटर महुआ शराब व 3600 किलो लाहन जब्त

रायपुर. नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य में शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। राज्य के सीमावर्ती इलाकों में शराब की अन्य राज्यों से आवक पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की टीम द्वारा लगातार निगरानी रख रही है। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर. संगीता के निर्देशानुसार, कलेक्टर धर्मेश साहू एवं सहायक आयुक्त आबकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आबकारी और पुलिस की टीम अवैध शराब धरपकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

आबकारी वृत्त बिलाईगढ़ की टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम चारपाली खपरखोल के जंगलों में चार ठिकानों पर छापेमारी कर 300 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसे 50-50 लीटर की छह झिल्ली पॉलिथीन में भरा गया था। इसके अलावा, शराब निर्माण में उपयोग होने वाला 3600 किलोग्राम महुआ लाहन भी बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिवत नष्ट कर दिया गया। छापामार टीम में आबकारी उपनिरीक्षक विपिन पाठक, मुख्य आरक्षक फागुलाल टंडन, धनेश्वराव मगर एवं सुरक्षा गार्ड लोचन साहू शामिल थे। टीम को तीन सक्रिय शराब भट्टियां और मदिरा निर्माण के अन्य उपकरण भी मिले। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) (च) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

3 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

3 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

4 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

6 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

6 hours ago