मध्यप्रदेश

भोपाल में होगा 21वां वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन-2028; भारत में पहली बार होगा आयोजन, 700 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय अतिथि होंगे सम्मिलित

मध्यप्रदेश न्यूज़, भोपाल : वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ रोज़ सोसायटीज़ द्वारा 21वाँ वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन 2028 में भोपाल में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में दुनिया भर के 700 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। अपनी झीलों और उद्यानों की सुरम्य पृष्ठभूमि के साथ भोपाल थीमैटिक गार्डन, तकनीकी सत्रों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राज्य भर में पर्यटन अनुभवों के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगा।

जापान के फुकुयामा शहर में आयोजित हुए 20वें वर्ल्ड रोज़ कन्वेंशन में इसकी आधिकारिक घोषणा हुई। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने किया। समारोह में वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ रोज़ सोसायटीज़ के नए अध्यक्ष श्री सुशील प्रकाश बनाए गए। वे पहले भारतीय हैं जो डब्ल्यूएफआरएस के अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं।

इस अवसर पर जापान के फुकुओका शहर में इंडियन कौंसल जनरल श्री रामकुमार के साथ एमपीटीबी के डिप्टी डायरेक्टर श्री विवेक जूड, ट्रेवल इंडिया टूर्स के श्री महेंद्र प्रताप सिंह और मध्यप्रदेश रोज़ सोसायटी के 14 सदस्य उपस्थित थे।

कंवेन्शन के समापन समारोह में प्रमुख सचिव श्री शुक्ला को डब्ल्यूएफआरसी द्वारा आतिथ्य का अधिकार प्रदान करते हुए सम्मान पूर्वक ध्वज सौंपा गया। समारोह में ऑस्ट्रेलिया, जापान, फिनलैंड, यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, दक्षिण कोरिया और कई अन्य देशों के 500 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल मध्यप्रदेश रोज़ सोसायटी के मुख्य संरक्षक हैं।

दुनिया ने देखे “अतुलनीय मध्यप्रदेश” के रंग

जापान में हुए वर्ल्ड रोज़ कन्वेंशन में दुनिया ने अतुलनीय मध्यप्रदेश के अनोखे रंग देखे। व्याख्यानों और कार्यशालाओं में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से मध्यप्रदेश की संस्कृति विरासत, धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य आदि के बारे में आगंतुकों को जानकारी प्रदान की गई। मध्यप्रदेश की भागीदारी ने केवल इसकी वैश्विक पर्यटन आकांक्षाओं को मज़बूती दी, बल्कि 2028 में होने वाले 21वें वर्ल्ड रोज़ कन्वेंशन के माध्यम से राज्य की जैव विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि और सतत पर्यटन की दृष्टि को विश्व पटल पर प्रस्तुत किया।

क्या है वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ रोज़ सोसायटीज़ द्वारा हर तीन साल में दुनिया के अलग–अलग देशों में वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन का आयोजन किया जाता है। इस कंवेन्शन में दुनिया भर के गुलाब प्रेमी, विशेषज्ञ और आगंतुक एक शहर में जुटते हैं। 20वां वर्ल्ड रोज़ कंवेन्शन जापान के फुकुयामा शहर में 18 से 24 मई 2025 में आयोजित किया गया। इसके आतिथ्य का अवसर जापान रोज़ सोसायटी को प्राप्त हुआ। गुलाब की खेती, गमले में रोपण तकनीक, मिट्टी विज्ञान और बागवानी नवाचार पर केंद्रित प्रदर्शनियां, विशेषज्ञों के व्याख्यान और कार्यशालाओं का आयोजन हुआ। इसी क्रम में तीन वर्ष बाद 2028 में भोपाल, मध्यप्रदेश में इसका आयोजन होगा।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

17 hours ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

17 hours ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

17 hours ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

22 hours ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

22 hours ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

24 hours ago