छत्तीसगढ़

19 सदस्यता रथ 157 स्थानों से होकर गुजर चुकी ; युवा के संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता : केदार कश्यप

रायपुर। भाजयुमो द्वारा निकाली गई सदस्यता रथ यात्रा के दूसरे दिन प्रदेश के 19 रथ करीब 157 स्थानों से होकर गुजर चुकी है। इस अभियान के तहत अब तक दो दिनों में 21 हजार 500 युवा भाजपा से जुड़ चुके हैं। यह यात्रा 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक प्रदेश की विभिन्न जिलों गुजरेगी।

मंत्री केदार कश्यप ने रायपुर के कालीमंदिर से रथयात्रा को हरी झंडी दिखाया

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि युवा शक्ति हमेशा राष्ट्र का आधार स्तम्भ है। जब युवा ठान लेता है तो उसे अपने लक्ष्यों के लिए हर मोर्चे पर जुट जाता है तो वह कभी पीछे मुड़कर नहीं देखता है। उन्होंने कहा कि मैं भी युवामोर्चा से जुड़कर कार्यकर्ता थे और युवा जो सोच लेता है उसे जरूर पूरा कर लेता है। युवा मोर्चा के इस अभियान से युवाओं का जुड़ाव भाजपा से अधिक से अधिक होगा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश युवामोर्चा सह प्रभारी वैभव बैस, मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी, अनुप खेलकर, सदस्यता प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष, रितेश मोहरे, रोहित महेश्वरी, भाजपा जिला मंत्री अमित मैसरी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, हरिओम साहू, विकास मित्तल सहित पार्टी पदाधिकारी व भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं महासमुंद में यात्रा हरि झंडी सांसद रूपकुमारी चौधरी ने दिखाई व युवामोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर बिलासपुर व अंकित जायसवाल रायगढ़ यात्रा में शामिल हुए। इसके साथ ही निर्धारित जिलों में मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

दूसरे दिन कहां-कहां से निकली यात्रा

यात्रा के दूसरे दिन रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी, कोण्डागांव, दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, कवर्धा, मानपुर मोहला, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर, मनेन्द्रगढ़, बस्तर, कांकेर, नारायणपुर, चांपा जांजगीर से होकर यात्रा गुजर चुकी है।

हमें मिल रहा बेहतर प्रतिसाद

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री उपाकार चंद्राकर ने कहा कि पूरे प्रदेश में यात्रा को लेकर बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। युवा हमारे साथ अधिक से अधिक से संख्या में जुड़ रहे हैं। यात्रा में पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा की टीम जुटी है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में हमारी 19 रथ करीब 20 हजार किमी की यात्रा तय करेंगी। सदस्यता यात्रा 11 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान हम ने अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। जिसमें हम जरूर सफल होंगे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

Tejashwi Yadav Birthday: तेजस्वी यादव ने जन्मदिन सामाजिक सद्भाव दिवस के रूप में मनाया, राजद कार्यालय में उमड़ा जनसैलाब

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

22 minutes ago

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में गिरने लगा रात का तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

Chaupal Sandesh. रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। रात के तापमान…

3 hours ago

दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का अनूठा अंदाज, ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को बांटी मिठाई

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…

6 hours ago

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

1 day ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

1 day ago