Spread the love
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेशभर में कुल 176 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि कई का वेतन रोकने और विभागीय जांच शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं। कुछ शिक्षकों ने मामले को हाई कोर्ट में चुनौती भी दी है।
303 शिक्षकों ने नहीं की ज्वाइनिंग, कई कोर्ट पहुँचे25 अप्रैल तक के आंकड़ों के अनुसार 15,310 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण ट्रांसफर आदेश जारी हुए थे, लेकिन इनमें से 303 शिक्षकों ने नई पदस्थापना पर ज्वाइन नहीं किया। DPI के रिकॉर्ड के मुताबिक एक दर्जन से अधिक शिक्षक कोर्ट चले गए हैं, जबकि बाकी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार बार-बार चेतावनी जारी करने के बावजूद आदेश का पालन न करने वालों पर अब सख्त रुख अपनाए हुए है।
176 शिक्षकों का निलंबनस्कूल शिक्षा विभाग ने ज्वाइनिंग न देने वालों पर कठोर कार्रवाई करते हुए 176 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। सबसे ज्यादा 72 निलंबन कांकेर जिले में हुए हैं। इसके अलावा सुकमा, बस्तर, बीजापुर, रायगढ़, दुर्ग सहित कई जिलों में भी निलंबन आदेश जारी किए गए।
14 शिक्षकों का वेतन रोका गयाराज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई के तहत 14 शिक्षकों की तनख्वाह रोक दी है। इनमें सबसे ज्यादा 12 शिक्षक कोंडागांव जिले के हैं। दो अन्य शिक्षकों के मामले DPI भेजे गए हैं।
48 शिक्षकों पर विभागीय जांच संस्थितशिक्षा विभाग ने 48 शिक्षकों पर विभागीय जांच शुरू की है। अधिकांश शिक्षकों को आरोप पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। कई मामलों को उच्च कार्यालयों को भेजा गया है।