छत्तीसगढ़

होली त्यौहार के मद्देनजर अपराधियों के विरूद्ध चला विशेष अभियान; 253 आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही 250 आरोपियों के विरूद्ध की गई बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही

रायपुर : होली त्यौहार के दौरान अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व में समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए चाकूबाजों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों एवं अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान कार्यवाही के दौरान 03 दिवस में 12 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट, 01 आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, तथा चाकूबाजों, गुण्डा/निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों, अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्धों सहित 240 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत इस प्रकार कुल 253 आरोपियों को जेल भेजा गया।

इसके साथ ही 65 गिरफ्तारी एवं 44 स्थायी वारंटो की तामिली की गई तथा 250 आरोपियों के विरूद्ध बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही की गई।

अपराधिक, शरारती एवं उपद्रवी तत्वों को हाजिर कर सख्त हिदायत दी गई है कि वे लोग किसी प्रकार का बदमाशी ना करें एवं अपराधों से दूर रहे अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जायेगी। रायपुर पुलिस आम जनता हेतु सदैव मुस्तैद व तत्पर है। रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि होली उत्सव को शांति पूर्वक मनाते हुये रायपुर पुलिस का सहयोग करें।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

3 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

3 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

4 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

5 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

6 hours ago