छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट बैठक में लिए गए 9 बड़े फैसले

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में नौ  महत्वपूर्ण फैसले  लिए गए है ।

1.   लोगों को चना बांटने का फैसला लेते हुए सरकार ने तय किया है कि नागरिक आपूर्ति निगम को आवश्यक चना उपार्जन के लिए         NeML (ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म) के जरिए चना लेने की अनुमति होगी।

2. राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 54 केस कोर्ट से वापस लिए जाएंगे इसके लिए आगे की कार्रवाई होगी।

3. खरीफ वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ में मक्का फसल और प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत दलहन-                   तिलहन  और रबी मौसम 2025-26 में चना, मसूर और सरसों के लिए नेफेड और एनसीसीएफ को प्रोक्योरमेंट एजेंसी बनाया           गया है।

4. छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को अच्छी क्वालिटी के बीज दिए जाएंगे। इम्पैनल्ड सेंट्रल नोडल सीड एजेंसी से सीधे बीज खरीदा         जा सकेगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम को छत्तीसगढ़ राज्य भंडार क्रय नियम 2002 के नियम       में छूट दी जाएगी।

5. छत्तीसगढ़ में राज्य जल विद्युत परियोजना (पम्प स्टोरेज आधारित) स्थापना नीति 2023 में डेवलपर को कॉमर्शियल                    प्रोडक्शन शुरू करने की डेट से शुरू के पांच सालों के लिए हर साल 1 लाख रुपए प्रति मेगावाट की दर से लिए जाने वाले हरित             ऊर्जा विकास शुल्क को खत्म करने का फैसला लिया गया।

6. हरित ऊर्जा शुल्क में प्रत्येक पांच साल के बाद 25 प्रतिशत की वृद्धि का भी प्रावधान था, इसे भी समाप्त कर दिया गया है। इससे          राज्य में जल विद्युत परियोजनाओं एवं ग्रीन एनर्जी के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।

7.   5वीं और 8वीं की परीक्षाओं को केन्द्रीकृत किए जाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया है।

8. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में हाउसिंग एण्ड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (हुडको) से आवास, शहरी विकास            एमओयू किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य को हुडको आगामी 5 सालों में एक लाख करोड़ रुपए तक की वित्तीय सहायता,                  कंसलटेंसी, क्षमता विकास सेवाएं देने का प्रपोजल दिया है।

9. हाउसिंग बोर्ड के मकान लेने वालों को फायदा होगा। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल में आवासीय उपयोग में आने वाली जमीन में       डायवर्सन, फाइन और लैंड रेवेन्यू में छूट देने का फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा फ्री-होल्ड किए गए          आवासीय भूखण्डों में डायवर्सन शुल्क में छूट दी जाएगी।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

6 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

6 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

8 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

9 hours ago