छत्तीसगढ़

भाजपा और सरकार के संरक्षण में प्रदेश में धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी – कांग्रेस

रायपुर। बिलासपुर में धर्मांतरण की कवायद भाजपा सरकार की हकीकत है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि भाजपा के राज में धर्मातरण की घटनाये बढ़ गयी है। धर्मांतरण भाजपा के लिये राजनैतिक हथियार वह निदान नहीं चाहती। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में भी धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी है। भाजपा खुद धर्मांतरण को बढ़ावा देती है फिर वर्ग संघर्ष करवाती है विपक्ष में रहते हुये धर्मांतरण के नाम पर फसाद करने वाले भाजपाई पिछले एक साल से प्रदेश में होने वाली धर्मांतरण की घटनाओं पर चुप्पी साध लिये है। यही नहीं खबरें तो यह भी आ रही है कि धर्मांतरण कराने वालों को सत्तारूढ़ दल का संरक्षण मिला हुआ है। जशपुर, बस्तर में धर्मांतरण की घटनाओं के बाद भाजपा की खामोशी इस बात का प्रमाण है कि इन घटनाओं को उसका समर्थन है। छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपनी पहली बैठक में ही वह दावा किया था कि नया “धर्म स्वातंत्र विधेयक” का ड्राफ्ट तैयार है, 60 दिन के भीतर लागू हो जायेगा, लेकिन 1 साल बीतने के बाद आज तक मौन है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि जबरन धर्मांतरण को सुप्रीम कोर्ट ने देश के लिये बड़ी समस्या बताया था, तथा कानून बनाने के लिये केन्द्र से कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद केन्द्र में बैठी मोदी सरकार का यह कर्तव्य बन जाता है कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ वह पूरे देश में एक कानून बनाये। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को एक साल से अधिक हो गया, लेकिन मोदी सरकार इस पर मौन है। भारतीय जनता पार्टी धर्मांतरण को लेकर देश भर में अफवाह फैलाने और राजनीति करने का काम करती है। जब इस मामले में ठोस पहल करने या कानून बनाने की बात आती है तब भाजपा की नीयत में खोट साफ नजर आता है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्मांतरण और सांप्रदायिकता पर सिर्फ राजनीति करना चाहती है। वह नहीं चाहती इस समस्या का कोई ठोस निदान हो। कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चुनौती देती है वह धर्मातरण को लेकर विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ में धर्मातरण को लेकर श्वेत पत्र जारी करें। भारतीय जनता पार्टी की रमन सरकार में कितने चर्च बने थे और कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के दौरान कितने चर्च बने थे, स्थितियों स्पष्ट हो जायेंगी। भाजपा जनता पार्टी की जब-जब प्रदेश में सरकार रहती है वे स्वयं धर्मातरण को बढ़ावा देती है ताकि इस मुद्दे पर बयानबाजी करके मता का ध्रुवीकरण कर सके। भारतीय जनता पार्टी को हिन्दुत्व से, सनातन से कोई मतलब नहीं है। वो अपनी राजनीति करने के उद्देश्य से इस प्रकार की चीजों को प्रचारित प्रसारित करती है। छत्तीसगढ़ में भी धर्मांतरण की जो बातें उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी है।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

3 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

3 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

4 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

6 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

6 hours ago