रायपुर, 23 अक्टूबर 2024/पुरखौती मुक्तांगन ओपन संग्रहालय में 25 अक्टूबर को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आवगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुये पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय में आवश्यक मरम्मत, साफ सफाई तथा सुरक्षा दृष्टि से दर्शक एवं पर्यटकों के लिये 24 एवं 25 अक्टूबर को 2 दिनों तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। 26 अक्टूबर से पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय पूर्वावत पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।
By Ali Ahmad | Published on: October 23rd, 2024 - 3:19 PM (IST)
