छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को राहत

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों को आधुनिक और सुलभ बनाया जा रहा है। इन केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सेंदरी सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र पर पहुंचे किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सेंदरी गांव के किसान श्री परसराम केवट ने खुशी जाहिर करते हुए बताया, धान बेचने के बाद खरीदी केंद्र पर ही माइक्रो एटीएम से भुगतान मिल जाना हमारे लिए बहुत बड़ा बदलाव है। अब बैंक की लंबी कतारों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता। समय पर पैसे मिलने से ट्रांसपोर्ट और अन्य जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया है।

ग्राम गतौरी के किसान श्री तेजस्वी सिंह ठाकुर ने भी इस सुविधा की तारीफ करते हुए कहा कि माइक्रो एटीएम से तुरंत भुगतान होने से किसानों को काफी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि अब धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती और बैंक जाने की आवश्यकता भी कम हो गई है।

बिल्हा ब्लॉक के सेंदरी धान खरीदी केंद्र पर किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। केंद्र पर शीघ्र टोकन कटने की प्रक्रिया, साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था और कर्मचारियों का सहयोगात्मक रवैया किसानों के लिए खरीद प्रक्रिया को आसान बना रहा है।

धान खरीदी केंद्र पर किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने समय पर भुगतान और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करके उनकी समस्याओं को हल कर दिया है। किसानों ने कहा कि ये पहल न केवल समय की बचत कर रही है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बना रही है।

जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और अवैध धान संग्रहण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की सतर्कता से जिले में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

धान खरीदी केंद्रों पर माइक्रो एटीएम की सुविधा ने किसानों की दिनचर्या को सरल बना दिया है। यह कदम किसानों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है और राज्य सरकार की किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल और आर्थिक क्रांति की ओर एक बड़ा कदम है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

4 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

4 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

7 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

7 hours ago