देश

छत्तीसगढ़ एवं आंधप्रदेश के पूर्व राज्यपाल बने नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र के सलाहकार परिषद का अध्यक्ष

नई दिल्ली: आज (6 दिसंबर 2024)  आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र (नमो केंद्र) की  प्रबंध परिषद द्वारा सलाहकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्र के प्रबंध न्यासी और अध्यक्ष प्रोफेसर जसीम मोहम्मद को संबोधित एक पत्र में पूर्व राज्यपाल श्री हरिचंदन ने नमो केंद्र द्वारा दिए प्रस्ताव को स्वीकार करने पर आभार और सम्मान व्यक्त किया।
5 दिसंबर, 2024 को लिखे अपने पत्र में हरिचंदन ने कहा, “नमो केंद्र के सलाहकार परिषद के अध्यक्ष पद का प्रस्ताव से सहमत होना मेरे लिए बहुत खुशी और सम्मान की बात है, जिसे मैं स्वीकार करता हूं।”
सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज के सभापति प्रोफेसर जसीम मोहम्मद ने आभार और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “सेंटर फॉर नरेंद्र मोदी स्टडीज के लिए श्री विश्वभूषण हरिचंदन को हमारे सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के रूप में पाना बहुत गर्व और खुशी की बात है। वे एक दूरदर्शी नेता, एक निपुण शिक्षाविद, एक विपुल लेखक और एक प्रतिष्ठित वकील हैं। वे असाधारण ज्ञान, अनुभव और समर्पण के नेता हैं, जिन्होंने सार्वजनिक सेवा और हमारे राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”
प्रो जसीम मोहम्मद ने कहा, “हमें उन्हें नरेंद्र मोदी अध्ययन केंद्र के सलाहकार परिषद के अध्यक्ष के रूप में पाकर वास्तव में सम्मानित महसूस हो रहा है और उनका नेतृत्व निस्संदेह केंद्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।”
Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

5 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

5 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

7 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

8 hours ago