छत्तीसगढ़

चरणदास महंत धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण; बोले- इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के कारण किसानों को बहुत दिनो बाद का टोकन मिल रहा, बारदाना का वजन कम पाया…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी से हो रही किसानो को समस्या एवं नुकसान का जायजा लेने नवीन धान खरीदी केंद्र मर्राकोना, तरेंगा सोसायटी जिला बलौदाबाजार भाटापारा में निरीक्षण किया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, किसानों को केवल समर्थन मूल्य की दर से ही भुगतान किया जा रहा है मोदी के गारंटी के अनुरूप 3100 रू. प्रति क्विंटल की दर से  एकमुश्त भुगतान नहीं किया जा रहा है अंतर की राशि की भुगतान कब तक किया जायेगा यह भी किसानों  को  नहीं बताया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, धान खरीदी केन्द्रों पर मात्रा एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन होने के कारण किसानों को बहुत दिनो बाद की टोकन दिया जा रहा था जिसे लेकर किसानों में बहुत असंतोष है, यदि धान का उठाव कस्टम मिलर्स या और विपणन संघ द्वारा शीघ्र नहीं किया गया तो खरीदी केंद्र में स्थानाभाव के कारण खरीदी बंद होने की स्थिति आ सकती है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, सर्वाधिक गंभीर अनियमितता यह पायी गयी की केंद्र में जो नए बारदाने उपलब्ध थे, उनमें से अनेक बारदाने का वजन करवाने पर पाया गया की कोई भी नया बारदाना 480 ग्राम  से अधिक वजन का नहीं पाया गया। भारत सरकार द्वारा निर्धारित स्पेसिफिकेशन  के अनुसार नए बारदाने का औसत वजन 580 ग्राम प्रति बारदाना होना चाहिए इसमें 8 प्रतिशत अधिक तथा 6 प्रतिशत कम वजन तक का विचलन मान्य है परन्तु 480 ग्राम वजन का आशय है की वजन में  कमी 17 प्रतिशत है वजन 6 प्रतिशत से अधिक कम होने पर बारदाना अमानक के श्रेणी में आता है और अमानक बारदाना का उपयोग धान भरने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। बारदानों पर निर्माता कंपनी बतौर श्री गौरी शंकर जूट मिल का नाम पाया गया यह कंपनी पश्चिम बंगाल की है इस कंपनी के बारदाने अमानक होने के बावजूद छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा धान खरीदी केन्द्रो को आपूर्ति करना भारत सरकार के निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है बारदानों का वजन कम होने के कारण किसानों से प्रत्येक बारदाना में 100 ग्राम धान अधिक लिया जाना पाया गया, खरीदी केंद्र पर उपस्थित प्रभारी प्रबंधक के द्वारा अमानक बारदाना के उपयोग के सम्बन्ध में कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया जा सका।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि, समूचे प्रदेश में श्री गौरी शंकर जुट मिल्स के द्वारा आपूर्ति किये गये बारदानों के गुणवत्ता की जाँच कराई जानी चाहिए, और इस जूट मिल के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए सक्षम अधिकारियां को अभ्यावेदन शिकायत तत्काल भेजा जाना चाहिए, साथ ही अमानक बारदानों का धान या चावल के लिए उपयोग करना सख्ती पूर्वक बंद किया जाना चाहिए।
इस दौरान भाटापारा विधायक इंद्र कुमार साव , सुनील महेश्वरी , हितेंद्र ठाकुर, सुशील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

5 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

5 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

7 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

8 hours ago