रायपुर। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई का अभियान शहरी इलाकों के साथ-साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुॅंच गया है। रायपुर जिला प्रशासन ने आज टेमरी गांव में शासकीय जमीन पर नियम विरूद्ध कब्जा कर बन रहें मकानों पर बुलडोजर चलाया। तहसीलदार श्री पवन कोसमा ने अपने तोड़ू दस्ते के साथ टेमरी पहुॅचकर बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की। तहसीलदार ने बताया कि ग्राम पंचायत टेमरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।
आज की कार्रवाई के बारे में तहसीलदार श्री कोसमा ने बताया कि टेमरी गांव में सीताराम ध्रुव और अविनाश धृतलहरे ने गांव की सरकारी जमीन पर बेजाकब्जा करके अतिक्रमण करते हुए चार मकान बना रहे थे। ग्राम पंचायत ने इसकी शिकायत तहसील कार्यालय में की थी। तहसीलदार द्वारा इसकी जांच के उपरांत अपने न्यायालय से बेजाकब्जा हटाने का आदेश पारित किया गया था। आज माना थाने से पुलिस बल, राजस्व निरीक्षक और हल्का पटवारी की मौजूदगी में चार निर्माणाधीन मकानों को जेसीबी मशीन से तोड़कर शासकीय भूमि से बेजाकब्जा हटा दिया गया है।
रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…
रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…
रायपुर। Chhattisgarh Kranti Sena. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महादेव घाट में छठ पर्व की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…
भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…
शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…