देश

गणतंत्र दिवस परेड : उत्तर प्रदेश की झांकी महाकुंभ को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

76वें गणतंत्र दिवस परेड के सर्वश्रेष्ठ झांकी और मार्चिंग दल के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश की झांकी “महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास” के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। यह झांकी महाकुंभ मेले की भव्य परंपरा और विकास को दर्शाती है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में आयोजित हुई थी जिसमें सांस्कृतिक झांकियों और अनुशासित मार्चिंग दलों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

मार्चिंग दलों में, जम्मू-कश्मीर राइफल्स को सशस्त्र बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल घोषित किया गया जबकि दिल्ली पुलिस मार्चिंग दल ने CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और अन्य सहायक बलों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में त्रिपुरा को उसकी “खर्ची पूजा : 14 देवताओं की आराधना” विषय पर आधारित झांकी के लिए दूसरा स्थान मिला जबकि आंध्र प्रदेश की “एटिकोप्पाका बोम्मालु: पर्यावरण के अनुकूल लकड़ी के खिलौने” थीम वाली झांकी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी के रूप में जनजातीय मामलों के मंत्रालय की “जनजातीय गौरव वर्ष” थीम को चुना गया। इसके अलावा, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) और ‘जयति जय मम भारतम’ नृत्य समूह को विशेष पुरस्कार दिया गया।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

4 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

4 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

6 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

7 hours ago