Spread the love

भोपाल : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से, संसद भवन नई दिल्ली में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने गुरूवार को सौंजन्य भेंट की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंखक कल्याण विभाग में संचालित कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह को दी। उन्होंने प्रदेश में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यों से भी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री शाह को अवगत कराया।

Avatar photo

By Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।