छत्तीसगढ़

आरंग में किसानों को बीज व मछुवारों को मछलीजाल एवं आइस बाॅक्सक हुआ वितरण

रायपुर । आरंग ब्लाॅक के ग्राम बहनाकाड़ी गांव में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर के माध्यम से 175 में से 127 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। बाकी आवेदनों का भी निराकरण जल्द ही किया जाएगा। इस शिविर में आरंग विधायक श्री श्री गुरू खुशवंत साहेब एवं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी शामिल हुए।

शिविर में किसानों को बीज का वितरण किया गया और मछुवारों मछलीजाल के साथ आइस बाॅक्स भी वितरित किया गया। विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि सरकार जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है, और इस तरह के शिविरों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशा से लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण करने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्व है। उन्होंने कहा कि ऐेसे शिविरों में हितग्राही जितनी ज्यादा संख्या में पहंुचेगे उनको लाभ मिलेगंे। इसलिए ऐसे शिविरों में हितग्राही ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। शिकायतें सही मंच पर पहुंचेगी तो तभी शिकायतों का निराकरण होगा।

कलेक्टर ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 4 को कलेक्टर जनदर्शन कक्ष बना दिया गया है। इसमें निर्धारित जनदर्शन के अलावा किसी भी कार्यालीन दिवस में शिकायत की जा सकती है। यहां आने वाली समस्याओं को निराकृत किया जाता है। कलेक्ट्रेट परिसर में ही जन समस्या निवारण कॉल सेंटर बनाया गया है। जो कि सातों दिन 24 घंटे संचालित की जाती है। जहां पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यहां पर समस्या का निराकरण होने पर हितग्राही को फोन कर सूचना दी जाती है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

रायपुर में सूने मकान में दोबारा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार; 9.31 लाख का माल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के रावांभाठा स्थित बंजारी नगर में सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी…

6 hours ago

रायपुर: ई-रिक्शा में लिफ्ट देकर यात्री से लूट, 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए…

6 hours ago

Sanchi Milk Price Hike : सांची दूध के दाम 4 रुपये बढ़ा, दूध खरीदने के लिए लेना पड़ेगा लोन ?

भोपाल। मध्य प्रदेश में सांची दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर तक की…

7 hours ago

मध्य प्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS सीटें बढ़कर होंगी 18,050; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

भोपाल। मध्य प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर राज्य सरकार…

8 hours ago

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1.24 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1831 करोड़ रुपये, भाईदूज पर दिया उपहार

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने…

9 hours ago