रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला हुआ है। शुक्रवार दोपहर राजधानी रायपुर में मौसम अचानक बदल गया और तेज हवाएं चलने लगी इसके साथ ही कई इलाकों में जोरदार बारिश भी हुई है। जोरदार बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिस कारण से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
राजधानी रायपुर में दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल से ओडिशा तक बने ट्रफ के असर से प्रदेश के सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में तेज हवाओं के साथ आंधी भी चली है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली है।
राजधानी रायपुर के कई इलाकों में हुई बारिश-रायपुर में बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत-40 डिग्री के करीब पहुंच रहा था रायपुर का तापमान-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं
लोगों को गर्मी से मिली राहत :रायपुर में जोरदार गर्मी पड़ रही थी। शुक्रवार दोपहर हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, तेज आंधी के कारण नुकसान की भी खबरें सामने आई हैं। राजधानी रायपुर में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था। लेकिन बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है। इसके चलते रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, बस्तर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले एक दो दिन इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है।
Report by, चौपाल संदेश टीम । PAK vs SL . पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच…
रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने संवेदनशीलता…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…