Ramadan Special News, रायपुर। मुस्लिम धर्म में सबसे पवित्र माह कहा जाने वाला रमज़ान महीना गुरुवार 19 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है इस माह में मुस्लिम समाज के लोग पूरे दिन रोजा रखकर ईश्वर की ईबादत करते हैं एवं प्रतिदिन रात्री में विशेष नमाज़ तरावीह का भी आयोजन किया जाता है जिसमें सम्पूर्ण कुरआन का पाठ किया जाता है।
पवित्र माह रमजान को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के समस्त शासकीय अधिकारी/कर्मचारीयों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान की है।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने कहा है कि, यह बहुत ही सराहनीय कार्य है, माननीय विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हर जाति, धर्म, पंथ व समाज के आस्था का सम्मान किया जा रहा है, यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का ही स्वरूप है।