Spread the love

रायपुर। प्रोफेसर विजय कुमार गोयल, सेवानिवृत्त प्राचार्य को राज्यपाल  एवं कुलाध्यक्ष द्वारा छ्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग  के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दे कि प्रोफसर गोयल छ्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग का आज (बुधवार 16 अप्रैल ) अध्यक्ष पद का कार्यभार भी संभाल लिया है ।

विनियामक आयोग के अध्यक्ष विजय कुमार गोयल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं राज्यपाल ने जो जिम्मेदारी सौपी है, उसका निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करूँगा और छत्तीसगढ़ में स्थापित निजी विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति, 2020 का क्रयान्वयन कराया जायेगा तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने का प्रत्येक प्रयास किया जायेगा। अधिनियम, 2005 में निहित प्रावधानों का पालन भी कराया जायेगा, राज्य में निजी विश्वविद्यालयों के माध्यम से जी.ई. आर. को बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा।