रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार यानि 12 अक्टूबर को स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने क्षमता से अधिक बच्चों को ऑटो में बैठाकर परिवहन करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
मोटरयान अधिनियम की उल्लंघन करते पाए गए 17 ऑटो चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने जांच के दौरान वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे ऑटो में निर्धारित सीट क्षमता के अनुरूप ही बच्चों को बैठाएँ। चालक की सीट के अगल-बगल किसी भी बच्चे को न बैठाएँ, क्योंकि इससे चालक को वाहन चलाने में परेशानी होने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। वाहन चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न करें तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
ताकि स्कूली बच्चों का सफर सुरक्षित रह सके।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट, रायपुर ने स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जांच एवं वैधानिक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…