छत्तीसगढ़, रायपुर : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आज 55वां (19 जून 2025 ) बर्थडे है । कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा काँग्रेस भवन गांधी मैदान मे सेवा दिवस के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम की अगुवाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश दुबे ने की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का जीवन समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने और उनकी सेवा में समर्पित रहा है, और हम उनके जन्मदिन को सेवा के रूप में मनाकर इस भावना को मजबूत करना चाहते हैं।
इस दौरान मजदूर भाई-बहनों को फल वितरित किए गए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा है की कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहयोग की भावना पहुंचाना और कांग्रेस पार्टी की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना रहा। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जनसेवा और न्याय के पथ पर चलकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम मे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आकाश शर्मा नवीन चंद्राकर प्रशांत ठेगड़ी प्रभारी महामंत्री जी श्रीनिवास प्रवीण चंद्राकर मुन्ना मिश्रा सुयश शर्मा मोहम्मद आसिफ अनीस मनिहार मोहसिन खान विजय भट्टाचार्य प्रीति सोनी पुष्पराज वैद्य अनिल रायचुरा प्रवीण चंद्राकर राज देवांगन उपस्थित थे।