रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 हजार से ज्यादा स्कूलों का युक्तियुक्तकरण करने का आदेश जारी कर दिया है। इससे 43 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पद भी खत्म हो सकते हैं। जिसके विरोध में बुधवार (28 मई 2025) को 23 संगठनों से जुड़े करीब 10 हजार शिक्षक राजधानी रायपुर के तूता धरना पहुंचे।

यहां से सभी शिक्षक मंत्रालय के घेराव के लिए निकले थे। लेकिन पुलिस ने शिक्षकों को बीच में ही रोक लिया। काफी देर तक प्रशासनिक अधिकारियों और संगठन के लीडर्स के बीच बहस चलती रही। इसके बाद शिक्षकों का एक डेलिगेशन शिक्षा सचिव से मुलाकात करने के लिए निकला।

शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती तो, शिक्षक 15 जून से खुल रहे स्कूलों का बहिष्कार कर देगी। इसके अलावा सभी शिक्षक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। शिक्षकों ने युक्तियुक्तकरण को जबरदस्ती थोपने वाला फैसला बताया है।
YouTube पर देखे पूरी खबर : https://www.youtube.com/watch?v=iSWNGiid–8&t=8s