छत्तीसगढ़, रायपुर : खारुन और शिवनाथ नदी के संगम स्थल सोमनाथ घाट लखना में रविवार को मेले जैसा नजारा रहा । छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के आह्वान पर खारुन अंचल के हजारों लोग नदी तट पर उपस्थित थे । सामने दम तोड़ती खारुन नदी की दुर्दशा देखकर सबके मन में आक्रोश था । नदी के पुन:जीवन का संकल्प लेकर वहां क्रान्ति सेना के सैकड़ों सेनानियों सहित सैकड़ों ग्रामीणों एवं पर्यावरणविदों ने भगवान सोमनाथ पर जलार्पण करके पांच दिवसीय “खारुन दाई आजादी पदयात्रा” की शुरुआत की
यात्रा का उद्देश्य खारुन जल का भयानक औद्योगिक दोहन रोकना, नदी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाना एवं प्राकृतिक जैविक चक्र को पूर्ववत पुनर्जीवित करना है । पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे पांच दिन नदी के तटवर्तीय क्षेत्रों में पदयात्री जनसभाओं के जरिये छत्तीसगढ़ वासियों को उनके पर्यावरण संबंधी नैसर्गिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे । इस पदयात्रा में क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव सहित सैकड़ों क्रान्ति सैनिक चल रहे हैं । इस आयोजन को क्षेत्रीय राजनैतिक दल “जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी” ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है । यह यात्रा विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून को महादेव घाट रायपुर में समाप्त होगी ।
Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…
अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…
भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…
रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…