Spread the love

अली अहमद, रायपुर : छत्तीसगढ़ की सभी मस्जिद, मदरसा, दरगाह में इस स्वतंत्रता (15 अगस्त) दिवस तिरंगा फहराया जाएगा। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मुतवल्लियों को निर्देश जारी किया है।

अध्यक्ष सलीम राज ने सोमवार (11अगस्त 2025) को  अपने निर्देश में लिखा है, कि 15 अगस्त 2025 को 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाह के मेन गेट पर ध्वजारोहण किया जाए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी है।