छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा 2026 की समय-सारिणी ऐलान

Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) एवं हायर सेकण्डरी (कक्षा 12वीं) सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 की समय- सारिणी घोषित कर दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हायर सेकण्डरी की परीक्षाएं 16 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 08 अप्रैल 2026 तक तथा हाईस्कूल की परीक्षाएं 17 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 07 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा का समय प्रातः 08.30 बजे से 11.45 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को प्रातः 08.30 बजे तक परीक्षा कक्ष में स्थान ग्रहण करना अनिवार्य होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण प्रातः 08.35 बजे तक, प्रश्न पत्र अध्ययन हेतु वितरण प्रातः 08.40 बजे से तथा उत्तर लेखन कार्य प्रातः 08.45 बजे से 11.45 बजे तक किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा से संबंधित विस्तृत समय-सारिणी की जानकारी अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त परीक्षा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in  पर भी उपलब्ध है, जिसे परीक्षार्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार आयोजित की जाएगी। परीक्षाकाल के दौरान यदि शासन द्वारा कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार ही आयोजित होंगी। आवश्यकता पड़ने पर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा परीक्षा की तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है। सचिव छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा कार्यक्रम का भली-भांति अवलोकन कर समय पर परीक्षा केन्द्र पहुंचें तथा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा में सम्मिलित  हो।

प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित केन्द्राध्यक्ष द्वारा अपनी सुविधा अनुसार 08 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से सम्पन्न कराई जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा की तिथि एवं समय की जानकारी सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को अनिवार्य रूप से दी जाएगी। हाईस्कूल की सैद्धांतिक परीक्षा के दिनों में हायर सेकण्डरी की प्रायोगिक परीक्षा तथा हायर सेकण्डरी की सैद्धांतिक परीक्षा के दिनों में हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है। प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित जानकारी परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

14 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

15 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

17 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

17 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

17 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

18 hours ago