छत्तीसगढ़

लेमन ग्रास की खुशबू से महकेगा समूह की महिलाओं का भविष्य

छत्तीसगढ़,गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : प्राकृतिक सौंदर्य के साथ साथ अपने औषधियों गुणों के लिए विख्यात जीपीएम जिला एक नई खुशबू फैल रही है यह खुशबू है आत्मनिर्भरता की, समृद्धि की, और महिला सशक्तिकरण की। बिहान योजना के तहत जीपीएम जिले के ग्राम अमारू में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा शुरू की गई लेमन ग्रास की खेती अब लखपति दीदी बनने की राह को प्रशस्त कर रही है। जनपद पंचायत पेण्ड्रा अंतर्गत गठित 10 महिला स्वसहायता समूहों ने लगभग 20 एकड़ भूमि पर लेमन ग्रास की खेती शुरू की है। इन समूहों में ज्योति महिला समूह, महामाया समूह, जय संतोषी माता समूह, हनी समूह प्रमुख हैं। यह सामूहिक प्रयास न केवल आर्थिक स्वतंत्रता की ओर एक बड़ा कदम है, बल्कि औषधीय पौधों के क्षेत्र में एक स्थायी ग्रामीण मॉडल भी बनता जा रहा है।

ज्योति समूह की सदस्य श्रीमती गायत्री काशीपुरी ने बताया कि उनके समूह के 11 सदस्यों द्वारा पादप औषधि बोर्ड के सहयोग से यह खेती की जा रही है। लेमन ग्रास से तेल निकालकर इसे खुले बाजार और औषधीय संस्थानों में बेचा जाएगा, जो चाय, इत्र एवं औषधीय बनाने में उपयोग होता है। “हमने इस खेती को और विस्तार देने का संकल्प लिया है,” गायत्री ने कहा।

महामाया समूह की श्रीमती सुशीला भानू, जय संतोषी माता समूह की श्रीमती पाबरिया भानू, और हनी समूह की श्रीमती पूजा ध्रुव ने सीईओ जिला पंचायत को बताया कि बिहान योजना के तहत उनके समूहों को 15 हजार रूपये की चक्रीय राशि, 60 हजार रूपये की सामुदायिक निवेश निधि (सीईएफ) और बैंक लिंकेज प्राप्त हुआ है। इससे महिलाएं सेंटरिंग प्लेट व्यवसाय, टेंट हाउस, सब्जी बाड़ी, किराना, बकरी व मुर्गी पालन जैसी अनेक आजीविकाएं चला रही हैं।

सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेन्द्र प्रसाद बैद्य ने निरीक्षण के दौरान एनआरएलएम के जिला मिशन प्रबंधक श्री दुर्गाशंकर सोनी को निर्देशित किया कि उद्यानिकी विभाग और मनरेगा के सहयोग से गांव की खाली पड़ी जमीनों को चिन्हित कर लेमन ग्रास खेती को और अधिक बढ़ावा दिया जाए।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

CG Cabinet meeting: मंत्रिपरिषद बैठक 18 नवंबर को, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर

रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद…

25 minutes ago

कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख किसानों को मिले 35,904 करोड़ रुपये, कोदो-कुटकी और रागी की खरीदी 15 दिसंबर से होगी शुरू

रायपुर। Krishak Unnati Yojana. छत्तीसगढ़ में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और खेती को…

2 hours ago

Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 8 दिन में दुनियाभर में कमाए 1033 करोड़ रुपये, 1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

Ramayana movie: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म 'रामायण बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

6 hours ago

Raipur Fire News: भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में…

7 hours ago

Chhath Puja 2026: आस्था के महापर्व छठ की धूम, सूर्य देव की उपासना में जुटें श्रद्धालु

पटना। Chhath puja. लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई…

7 hours ago

Neha Bora News: एक अकेली नेहा बोरा ने केंद्र सरकार को हिला कर रख दिया? सड़कों से संसद तक गूंज रही छात्र नेता की आवाज

नई दिल्ली/रायपुर। देश की राजनीति में इन दिनों छात्र नेता नेहा बोरा का नाम काफी…

20 hours ago