Chhattisgarh News। एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास UMEED केंद्रीय पोर्टल, 2025 के अंतर्गत मौजूदा वक्फ संपत्ति (औकाफ एवं राजपत्र में दर्ज वक्फ सम्पत्ति) का विवरण उम्मीद केंद्रीय पोर्टल, 2025 में 6 की अवधि 06.12.2025 समाप्त होने के कारण उक्त अधिनियम की धारा 3ख में दिये गये प्रवाधान अंतर्गत छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा वक्फ अधिकरण, रायपुर के समक्ष मौजूदा वक्फ सम्पत्तियों की अपलोडिंग हेतु अतिरिक्त समय प्रदान किये जाने हेतु आवेदन दिनांक 08.12.2025 प्रस्तुत किया गया जिस पर छ.ग.राज्य वक्फ अधिकरण रायपुर के पीठासीन अधिकारी कमलेश कुमार जुर्री तथा न्यायिक सदस्य हामिद हुसैन द्वारा आदेश दिनांक 09.12.2025 जारी करते हुए छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड को वक्फ सम्पत्तियों को पोर्टल में अपलोड किये जाने हेतु 02 माह (दिनाँक 08.02.2026 तक) का समय प्रदान किया गया है।
गौरतलब हो कि, छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ.सलीम राज के मार्गदर्शन एवं माननीय सदस्यों तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी की देख-रेख में छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा अधिकांश मौजूदा वक्फ सम्पत्तियों की अपलोडिंग का कार्य दिनांक 06.12.2025 तक की गई।
वक्फ अधिकरण द्वारा पारित आदेश के पालन तथा अध्यक्ष डाॅ.सलीम राज के निर्देशानुसार छ.ग. प्रदेश में स्थित वक्फ संस्था के मुतवल्ली जिन्होंने आज दिनांक तक वक्फ सम्पत्तियों की जानकारी पोर्टल में अपलोड नहीं कराया गया है उन्हें विशेष रूप से सूचित/निर्देशित किया जाता है कि समयावधि दिनांक 08.02.2026 के पूर्व मोजूदा वक्फ सम्पत्तियों की जानकारी पोर्टल में अनिवार्य रूप से अपलोड करायें इस सम्बंध में जानकारी हेतु कार्यालय छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड में सम्पर्क करें, मुतवल्ली द्वारा उक्त का पालन नहीं करने पर उनके विरूद्ध अधिनियम तथा विधान के अनुसार दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…