Spread the love

बिहार पटना: पत्रकार दिलीप सहनी दिवाकर के साथ मंत्री जीवेश मिश्रा के द्वारा किए गए मारपीट और मां बहन की गाली का मामल तुल पकड़ते जा रहा है। बता दे कि बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दरभंगा जिला के जाले विधानसभा के सिंघवारा थाना अंतर्गत पत्रकार दिलीप साहनी उर्फ दिवाकर के साथ बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा के द्वारा की गई मार- पिटाई और उन्हें भद्दी भद्दी मां -बहन की दी गई गाली के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से कल दिनांक 16 सितंबर 2025 को संध्या चार बजे अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी के नेतृत्व में विशाल रोषपुर्ण प्रदर्शन राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय से निकाला जाएगा । जो वीरचंद पटेल पर होते हुए पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर पहुंच कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री जीवेश मिश्रा का पुतला दहन किया जाएगा।

इस संबंध में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी ने कहा कि अति पिछड़ा समाज के पत्रकार को इंसाफ दिलाने के प्रति नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव पूरी तरह से संकल्पित हैं। ज्ञात हो कि आज ही नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए और मंत्री पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए सिंघवारा थाना पहुंचे और वहां मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। जब तेजस्वी जी सिंधवारा थाना पहुंचे तो उनके साथ मंत्री के गुर्गों और भाजपा के लोगों ने दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा इस्तेमाल की। इस तरह के कृत्यों से स्पष्ट होता है कि बिहार में किस तरह से सरकार चल रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा जब फिर दर्ज करवाने के लिए नेता प्रतिपक्ष को थाने तक पहुंचना पड़े तो यह दुर्भाग्य की स्थिति है।और नेता प्रतिपक्ष सच और सच्चाई से लोगों को रूबरू कराते हैं तो भाजपा और जदयू और एनडीए के लोगों को बेचैनी हो जाती है।