छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले के धर्मांतरण और मानव तस्करी के झूठे आरोप का मामला गर्माया, कांग्रेस ने फुका…

छत्तीसगढ़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हाल ही में एक विशेष समुदाय के लोगो की गिरफ्तारी ने प्रदेश की राजनीति और समाज में व्यापक प्रतिक्रिया उत्पन्न कर दी है। धर्मांतरण और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों के आधार पर की गई इस गिरफ्तारी को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी रायपुर ने आज (1 अगस्त) जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन से कांग्रेसजनों ने पैदल मार्च निकाला और राजीव गांधी चौक पहुँचकर प्रदेश की कानून व्यवस्था और शासन की भूमिका के विरोध में पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि यह गिरफ्तारी पूर्वनियोजित और द्वेषपूर्ण कार्रवाई का परिणाम है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की सांप्रदायिक सौहार्द्र को भंग करना और एक समुदाय को टारगेट करना है।

राज्यसभा सांसद जे. बी. मेथर ने प्रदर्शन में भाग लेते हुए छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही लोकतंत्र और संविधान के मूल मूल्यों के विरुद्ध है। उन्होंने गिरफ्तार किये लोगो की तत्काल रिहाई की मांग की।

छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जारिता लेफ्टलॉन्ग ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार की इस कार्यवाही से केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की धर्मनिरपेक्ष पहचान पर भी सीधा हमला है। भाजपा द्वारा शासित केंद्र सरकार की शह पर राज्य की पुलिस ने जिस प्रकार बिना ठोस साक्ष्य के कार्रवाई की, वह साफ दर्शाता है कि यह एक राजनीतिक रूप से प्रेरित और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की साजिश है।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता शांति, भाईचारे और न्याय में विश्वास रखती है और कांग्रेस पार्टी हर कीमत पर इन मूल्यों की रक्षा करेगी।

इस प्रदर्शन में प्रमोद दुबे पंकज शर्मा कुलदीप जुनेजा कन्हैया अग्रवाल महेंद्र छाबड़ा आकाश शर्मा श्री कुमार मेनन आकाश तिवारी अमित शर्मा नवीन चंद्राकर देव कुमार साहू अशोक ठाकुर प्रशांत ठेंगड़ी राकेश धोत्रे सुरेश ठाकुर मदन तालेडा दिनेश ठाकुर राहुल तिवारी अविनय दुबे सुरेश उपाध्याय बंशी कन्नौजे सुयश शर्मा संगीता दुबे सुधा सरोज दीपा बग्गा प्रगति वाजपेयी देवेंद्र यादव सतनाम पनाग सतीश ठाकुर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

16 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

16 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

17 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

17 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

17 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

17 hours ago