Spread the love

Bihar News, पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पटना के होटल मौर्य में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भोला यादव ने प्रस्ताव रखा, जिसपर सभी नेताओं ने सहमति जताई। बैठक में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती, संजय यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित।

बिहार चुनाव के बाद RJD की यह पहली बड़ी रणनीतिक बैठक है। बैठक में देश के 27 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भी बुलाया गया है। लिहाजा ये बैठक अहम है।