Spread the love

रायपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पिछले दिनों पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में सोमवार को महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के एलुमनि, एनएसएस एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

बता दे कि ईसका नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष प्रदीप साहू एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने किया। यह रैली महाविद्यालय सभागार में एकत्रित होकर सर्वप्रथम सभी मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गयी ,तत्पश्चात रैली प्रारंभ होकर कोतवाली चौक होते हुए बुढ़ापारा चौक, निगम उद्यान, व्हाइट हाउस होते हुए वापस सभागार पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हिंदुस्तान अमर रहे, पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। तिरंगा झंडा लेकर चल रहे छात्र-छात्राओं में आतंकियों की हरकत पर सभी के चेहरे पर नाराजगी और गुस्सा दिखा। इससे पहले घटना में शहीद हुए लोगों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

श्रद्धांजलि सभा में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने उपस्थित छात्रों को कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील घटना है जिसने हम सभी को दुख दिया है ऐसी समय में मृतक परिवारों के साथ महंत लक्ष्मीनारायण दास परिवार खड़ा है और आने वाले दिनों में प्रदेश और देश के अंदर सामाजिक समरसता और एकता बनाए रखने के लिए काम करता रहेगा। एलुमनी संगठन के अध्यक्ष प्रदीप साहू ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा की इस घटना में किसी ने अपने भाई,किसी ने पति और किसी ने अपना पिता खो दिया, यह एक जघन्य घटना है ।