नई दिल्ली । सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम (Instagram) पर अपना आधिकारिक शुरुआत की है। 79 वर्ष की उम्र में पहली बार किसी सोशल मीडिया मंच पर कदम रखते हुए उन्होंने अपने प्रशंसकों और देशवासियों के साथ अपनी आने वाली आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का पहला वीडियो (फर्स्ट लुक) साझा किया।
पहली ही पोस्ट में दिया भावुक संदेश
सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट में एक विशेष वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ नजर आ रही हैं।
अपनी पोस्ट के कैप्शन में सोनिया गांधी ने लिखा:
“सभी को नमस्कार, मैं अपनी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक आप सभी के साथ साझा करते हुए बहुत खुशी महसूस कर रही हूँ। यह प्रेम, कर्तव्य, अपनों को खोने और अपनेपन की जगह तलाशने की कहानी है। मैं इसे आप सबके साथ साझा करने के लिए बहुत उत्सुक हूँ।”
10 नवंबर को लॉन्च होगी किताब
सोनिया गांधी की यह चर्चित आत्मकथा 10 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। इस किताब में उनके इटली में बीते बचपन से लेकर 1965 में कैम्ब्रिज में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी से हुई मुलाकात, भारत आगमन, नेहरू-गांधी परिवार में विवाह और जीवन में आई कई त्रासदियों (जैसे इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की हत्या) का बेहद निजी संस्मरण दर्ज है। इसके अलावा इसमें 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने और भारतीय राजनीति में उनके सफर का विवरण भी शामिल है।
राहुल-प्रियंका और कांग्रेस को किया फॉलो
इंस्टाग्राम पर कदम रखते ही सोनिया गांधी के फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। हालांकि, सोनिया गांधी अपने ऑफिशियल हैंडल से केवल 3 अकाउंट्स को फॉलो कर रही हैं:
राहुल गांधी (Rahul Gandhi)
प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress)
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…