Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित प्री.बी.एड. एवं प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा गुरुवार 22 मई 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन महासमुंद जिला मुख्यालय सहित बागबाहरा एवं पिथौरा विकासखंडों में किया जाएगा। प्रथम पाली में प्री.बी.एड. परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 7,520 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, द्वितीय पाली में प्री.डी.एल.एड परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक संपन्न होगी, जिसमें 13,414 परीक्षार्थी भाग लेंगे।