रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए राज्य सरकार ने दीपावली की छुट्टी एक दिन बढ़ा दी है । अब प्रदेश के स्कूल10 नवंबर की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। दीपावली की छुट्टीएक दिन बढ़ाने की मांग की जा रही थी।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि, लगातार मिल रही मांग को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने दीपावली पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन का अवकाश घोषित किया था। अब इसे बढ़ाकर 11नवंबर तक कर दिया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा,दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारीकिया था। इसके तहत तीनों अवसरों पर कुल 15 दिन कीछुट्टियां घोषित की गई थीं। अब दीपावली की छुट्टी एकदिन बढ़ने से कुल घोषित अवकाश की अवधि 16 दिन हो जाएगा।
दशहरा आवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक (5 दिन)
दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक (अब 6 दिन)
शीतकालीन अवकाशः 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (5 दिन)
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…