मनोरंजन

Salman Khan की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर लॉन्च, चीन और सरकार के दबाव पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी, रिलीज डेट का भी किया ऐलान

Chaupal Sandesh Team: Maatrubhumi Movie. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर 6 नवंबर 2026 को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। इस मौके पर सलमान खान ने फिल्म की कहानी, रिलीज में हुई देरी और चीन को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुलकर अपनी बात रखी। अभिनेता ने फिल्म की नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया।

चीन के खिलाफ फिल्म बनाने की बात को सलमान ने बताया गलत

ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान से सवाल किया गया कि क्या फिल्म में चीन के खिलाफ कोई संदेश दिया गया है और क्या सरकार के दबाव में इसकी कहानी दोबारा लिखी गई है?

इस पर सलमान ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यह सब बकवास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म दोनों देशों के सैनिकों और उनके परिवारों की परिस्थितियों पर आधारित है। फिल्म में किसी एक पक्ष को नकारात्मक रूप में दिखाने का उद्देश्य नहीं है।

सलमान के मुताबिक, दोनों देशों के सैनिक अपने-अपने देश के लिए लड़ते हैं। परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि उन्हें एक-दूसरे के सामने खड़ा होना पड़ता है।

फिल्म रिलीज नहीं होने का डर भी लगा था: सलमान खान

सलमान खान ने बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि फिल्म की शूटिंग और रिलीज में लगातार आ रही परेशानियों के कारण कई बार उन्हें लगा कि शायद यह फिल्म कभी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाएगी।

उन्होंने कहा कि फिल्म गलवान घाटी के सैनिकों पर आधारित है। शूटिंग के दौरान कलाकारों को भी काफी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। ठंड के बीच एक्शन सीन शूट करना आसान नहीं था।

सलमान ने कहा कि फिल्म में बहुत खूबसूरत और महत्वपूर्ण कहानी दिखाई गई है। उन्हें चिंता थी कि रिलीज में देरी होने से दर्शकों की दिलचस्पी कम न हो जाए।

सेंसर बोर्ड ने बिना कट के पास की फिल्म

अभिनेता ने फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड और सरकारी मंत्रालयों का आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड और संबंधित एजेंसियों को फिल्म में कुछ भी गलत नहीं लगा और फिल्म बिना किसी कट के पास हुई है।

अब 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

फिल्म को पहले 20 नवंबर 2026 को रिलीज करने की तैयारी थी, लेकिन वीएफएक्स (VFX) का काम पूरा नहीं होने के कारण रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। सलमान खान ने घोषणा की कि अब ‘मातृभूमि’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

गोवर्धन पूजा 2026: जानिए इस पर्व का धार्मिक महत्व, पूजा विधि और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी पौराणिक कथा

रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…

4 hours ago

India vs New Zealand: बारिश ने बिगाड़ा खेल, बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हुआ मुकाबला, भारत सीरीज में 2-0 से आगे

स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…

5 hours ago

Pakistan vs Sri Lanka: पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया, सलमान आगा के शतक से मिली शानदार जीत

Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…

5 hours ago

IND U19 vs UAE U19: आर्यवीर सहवाग का तूफानी शतक, भारत की पारी को संभालकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया

स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…

5 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: खैरागढ़ जिले के 21 तीर्थयात्री स्वर्ण मंदिर और वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…

5 hours ago

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को सम्मानित

रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…

6 hours ago