Spread the love

बिहार पटना: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन नेताओं के वोटर अधिकार यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से भाजपा-एनडीए सदमे में है। वोटर अधिकार यात्रा को अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक बताते हुए राजद प्रवक्ता ने कहा कि पिछले सभी यात्रा के इतिहास को ध्वस्त करते हुए वोटर अधिकार यात्रा नया कृतिमान स्थापित करेगा।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा को लगातार आठवें दिन जिस प्रकार से सभी जाति-धर्म के लोगों का जन समर्थन मिल रहा है यह साबित करता है कि बिहार की जनता महागठबंधन के साथ है। नीतीश-भाजपा सरकार को हटाकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का मन बिहार की जनता ने बना लिया है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि यात्रा में भाग लेने वाले जनसैलाब के चेहरों पर नीतीश-भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आक्रोश साफ दिख रहा है। जन आक्रोश देखकर सत्ताधारी एनडीए को भी समझ में आने लगा कि अबकी बार बिहार की राजनीति में एनडीए की दाल गलने वाली नहीं है। जनता वोट की चोट से बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तापक्ष को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।