Spread the love

लखनऊ: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की आज सगाई है, जिसमें 300 से ज्यादा मेहमान मौजूद होंगे. मेहमानों का आना शुरू हो गया है. लखनऊ में पांच सितारा होटल में आज रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी होनी है. इस समारोह में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, इकरा हसन, रामगोपाल यादव समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. वाराणसी की रहने वाली प्रिया सरोज मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं. इनके पिता तूफानी सरोज अभी समाजवादी पार्टी के विधायक हैं और वे तीन बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं.