छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में राशन दुकानें बदहाल, गरीबों का राशन हो रहा लैप्स…

Spread the love

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को पूरी तरह ध्वस्त करने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की दुर्भावना से हितग्राहियों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है, पीडीएस दुकानों में सर्वर और ई-पास मशीनों की खराबी का बहाना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से गरीबों के अधिकार पर डाका डाला जा रहा है। हाल ही में राशन एटीएम का बड़े धूम-धाम से उदघाटन किया गया, लेकिन दो महीनें के भीतर ही ज्यादातर जगहों पर मशीनें बंद हो गई हैं, जहां चालु है वहां पर भी कई जगह प्रति हितग्राही आधे से एक किलो चावल कम निकल रहा है। राशन एटीएम योजना पूरी तरह से छलावा साबित हुआ है। शक्कर, गुड़, चना और नमक जैसी मूलभूत वस्तुएं पीडीएस राशन दुकानों से नदारद है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के चलते छत्तीसगढ़ की राशन दुकानें इस समय भारी अव्यवस्था का शिकार हो चुकी है, जिसके चलते लाखों गरीब हितग्राही अपने जायज राशन से वंचित हो रहे हैं, उनका राशन लैप्स हो रहा है। राज्य भर की राशन दुकानों से गरीबों को खाली हाथ लौटाया जा रहा है, महीनों से हितग्राही दुकानों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन सर्वर और नेटवर्क की समस्या बताकर उन्हें राशन देने से मना कर दिया जाता है, जिससे महीने के अंत में उनका कोटा लैप्स हो जाता है। यह कोई तकनीकी खामी नहीं, बल्कि गरीबों का राशन हड़पने की योजनाबद्ध साजिश है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि तकनीक के नाम पर गरीबों की थाली से निवाला छीना जा रहा है और शासन-प्रशासन इस कालाबाजारी पर आंखें मूंदे बैठा है। भाजपा सरकार ने हाल ही में श्राशन एटीएमश् शुरू किया था, यह तकनीक भी भ्रष्टाचार और धांधली का जरिया बन चुकी है। राशन एटीएम से तौले जाने पर हर हितग्राही को निर्धारित मात्रा से आधे से एक किलो तक कम चावल मिल रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में महीनों से गरीबों को नमक और चना तक नसीब नहीं हो रहा है। त्यौहारों के सीजन में भी शक्कर और गुड़ उपलब्ध न कराना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि सर्वर और ई-पॉश मशीनों की तकनीकी कमियों को तत्काल दुरुस्त कर ऑफलाइन या वैकल्पिक व्यवस्था से हर हितग्राही को राशन देना सुनिश्चित किया जाए। तकनीकी खराबी के कारण लैप्स हुए पिछले महीनों के राशन का बकाया हितग्राहियों को तुरंत दिया जाए। राशन एटीएम में हो रही कम तोल और गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।राशन दुकानों में शक्कर, गुड़, चना और नमक का पर्याप्त स्टॉक तुरंत उपलब्ध कराया जाए। यदि सरकार ने जल्द ही पीडीएस व्यवस्था में सुधार कर गरीबों को उनका पूरा राशन मुहैया नहीं कराया, तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी और सड़क से लेकर सदन तक गरीबों के हक की लड़ाई लड़ेगी।

 

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

4 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

4 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

6 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

6 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

7 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

7 hours ago