छत्तीसगढ़

Raipur News: कलेक्टर कार्यालय के बाहर 8 घंटे धरने पर बैठे ग्रामीण…महिलाओं बच्चों के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

रायपुर। नकटी गांव में कथित बुलडोज़र कार्रवाई से प्रभावित ग्रामीणों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 1 जुलाई को शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। लेकिन प्रशासन ने प्रतिनिधिमंडल को कलेक्टर कार्यालय के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं दी और मुख्य द्वार पर ही रोक दिया।

इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ही धरने पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर लगभग 12 बजे शुरू हुआ यह धरना रात 8 बजे तक लगातार चलता रहा। धरने में बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ न्याय की मांग को लेकर डटी रहीं।

धरने के दौरान न तो कलेक्टर और न ही कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से मिलने पहुंचा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने पीड़ितों की बात सुनने के बजाय उनसे दूरी बनाई। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी कार्यालय के पीछे लगे लोहे के ग्रिल को कटवाकर पिछले रास्ते से बाहर निकल गए, जो प्रशासन की जवाबदेही से बचने का प्रमाण है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि उन्हें सेक्टर 30 में जिस स्थान पर बसाने की बात कही जा रही है, वहां वे किसी भी परिस्थिति में नहीं जाएंगे। उनका कहना है कि वे वर्षों से अपने गांव में रह रहे हैं और उन्हें उनके मूल गांव में ही रहने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए तथा सम्मानपूर्वक पुनर्वास किया जाए।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि विधायक अनुज शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लगता है कि सेक्टर 30 का स्थान रहने योग्य है, तो वे स्वयं वहां 24 घंटे रहकर दिखाएं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर उन्हें भेजा जा रहा है, वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और वह रहने योग्य नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिन परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए गए, उनकी सुध लेने के बजाय प्रशासन ने उनसे मिलने तक की जरूरत नहीं समझी। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवेदनशील प्रशासन दोनों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
घंटों चले इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा की नकटी गांव के गरीब, मजदूर और महिलाओं की आवाज सुनने के बजाय प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के दरवाजे उनके लिए बंद कर दिए। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है। जब पीड़ित न्याय की गुहार लेकर आए, तब कलेक्टर उनसे मिलने तक नहीं पहुंचे और पीछे के रास्ते से निकल जाना प्रशासन की संवेदनहीनता और जवाबदेही से भागने का उदाहरण है। कांग्रेस पार्टी अंतिम व्यक्ति को न्याय मिलने तक उनके संघर्ष में मजबूती से साथ खड़ी रहेगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

23 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

23 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

1 day ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

1 day ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

1 day ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

1 day ago