रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता , कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा दिनांक 7 फरवरी 2026 को अवैध रूप से मदिरा विक्रय – धारण किए हुए पाए जाने पर ग्राम पारागांव थाना गोबरा नवापारा में महिला आरोपिया मानकी तारक से 7.56 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला शोले एवं आरोपी काशी सोनकर 6.48 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला शोले, 8 फरवरी 2026 को नगर पालिका नवापारा थाना गोबरा नवापारा में आरोपी तरुण साहू के कब्जे से 25.74 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 3.78 बल्क लीटर विदेशी मदिरा मैकडॉवेल no. 1 जब्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैर जमानतीय धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
आबकारी उपनिरीक्षक नीलम स्वर्णकार द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।

