Local post

Raipur News: लालपुर के निस्तारी तालाब को लेकर पंकज शर्मा के साथ लालपुर निवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

रायपुर। लालपुर के निस्तारी शीतला तालाब को निजी व्यक्ति के नाम पर दर्ज कर भ्रष्टाचार एवं मनमानी करने तथा राजस्व त्रुटि को सुधार करने को लेकर लालपुर के निवासियों ने पंकज शर्मा के साथ कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने बताया कि लालपुर स्थित शीतला तालाब की कैफियत काॅलम में वर्ष 1925-26 से 2000-2001 तक तालाब तथा तालाब पार दर्ज है। वर्ष 2002-03 में त्रुटिवश उक्त तालाब को राजस्व अभिलेखों में निजी व्यक्ति की कृषि भूमि के नाम पर दर्ज कर दिया गया है। उक्त तालाब वार्डवासियों के आम निस्तारी का साधन है तथा शीतला मंदिर भी इसी तालाब से जुड़ा हुआ है एवं समस्त वार्डवासी शीतला माता मंदिर में पूजा-पाठ के साथ-साथ तालाब का संरक्षण एवं देखभाल भी कर रहें है। यह एक आस्था से जुडा हुआ मामला है। राजस्व अभिलेखों में निजी व्यक्ति का नाम दर्ज होने पर उनके द्वारा अनाधिकृत रूप से स्थानीय निवासियों पर दबाव बनाकर बलपूर्वक कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है जिसके कारण स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा राजस्व अभिलेखों में जिस प्रकार से जानबूझकर त्रुटि की गई है उसे सुधार करने के लिये आज लालपुर निवासियों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि शीतला तालाब को मिलीभगत कर भू-माफियाओं के द्वारा ग्रामवासियों से छल-कपट कर व्यक्तिगत नाम से राजस्व अभिलेखों दर्ज करा लिया गया है। तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिये हम सभी संघर्ष करते रहेंगे। प्रदेश सरकार एक ओर तालाब के संरक्षण की बात कहती है वहीं सरकार में बैठे कुछ लोग अधिकारियों से सांठगांठ कर लालपुर के तालाब को निजी हाथों में बेचकर भारी भ्रष्टाचार कर रहें रहें है।

इस दौरान स्थानीय निवासियों को कलेक्टर ने आशवस्त करते हुये कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, कृपाराम साहू, मनोज साहू, बलीराम साहू, तीरथ यादव, सुरेश धीवर, बंशी सागरवंशी, मुकेश साहू, तीरथ साहू, धीरज जैन, मोनू साहू, हरिचंद साहू, दयाराम यादव, लीलाधर साहू, केशव साहू, लकेश्वर साहू हिम्मत साहू, विजय साहू, नेतराम साहू, तुलसी साहू, अयोध्या साहू, जितेन्द्र साहू, भुनेश्वर कुमार, टीकाराम साहू, धनीराम साहू आदि उपस्थित थे।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Share
Published by
Ali Ahmad

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

9 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

9 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

11 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

11 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

12 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

12 hours ago