छत्तीसगढ़

Raipur News: एक्सप्रेस हाईवे पर जानलेवा डेंजर टेप व नालों को लेकर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में मंगलवार को एक्सप्रेस हाईवे के शंकर नगर एवं पंडरी के बीच बड़े नाले अरमान नाला में पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम की घोर लापरवाही के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

श्रीकुमार शंकर मेनन ने बताया कि एक्सप्रेस हाईवे सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में जगह जगह लगाए गए जानलेवा डेंजर टेप, खुले नाले और असुरक्षित मोड़ आम नागरिकों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। हाल ही में इसी लापरवाही के चलते एक युवक मोटरसाइकिल सहित नाले में गिर गया, जिसकी जान बाल-बाल बची।

इससे पहले खमारडीह क्षेत्र में नगर निगम द्वारा बनाए गए अनावश्यक नाले एवं उसके बाजू के ब्रेकर के कारण युवक सोहन गुप्ता की असामयिक मृत्यु हो चुकी है, जिसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर पीडब्ल्यूडी एवं नगर निगम प्रशासन की बनती है।

श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि नोएडा में युवक यशराज मेहता की दर्दनाक मृत्यु, जो अपने पिता की आँखों के सामने दो घंटे तक कार के नीचे दबा रहा और मदद के लिए तड़पता रहा, पूरे देश की व्यवस्था पर एक गहरा सवाल है। दिल्ली जैसे महानगर में एनडीआरएफ जैसी एजेंसियों की मौजूदगी के बावजूद यदि एक युवक की जान नहीं बच पाती, तो यह प्रशासनिक संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

श्रीकुमार शंकर मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके अधीन कार्यरत विभाग जनता की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनहीन हो चुके हैं। सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले नाले और खतरनाक डिवाइडर छोड़ दिए गए हैं, जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।
कांग्रेस ने मांग की कि एक्सप्रेस हाईवे एवं शहर के सभी खतरनाक स्थलों पर तत्काल स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएं, खुले नालों को ढका जाए, अवैज्ञानिक ब्रेकर हटाए जाएं तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

13 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

14 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

16 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

16 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

16 hours ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

17 hours ago