रायपुर न्यूज़। राजधानी रायपुर में सुगम एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए “टीम प्रहरी अभियान” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान संबंधित विभागों एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्विस रोड एवं मुख्य मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए लगभग 5-6 ठेलों एवं गुमटियों को हटाया। वहीं लगभग 30-35 ठेला एवं गुमटी संचालकों को 24 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने की सख्त समझाइश दी गई है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार आज नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा आयुक्त विश्वदीप के नेतृत्व में जोन क्रमांक 10 अंतर्गत उद्योग भवन सर्विस रोड एवं पुरैना मुख्य मार्ग को अतिक्रमणमुक्त करने व्यापक अभियान चलाया गया।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि सड़क एवं सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं होगा। निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर संबंधित सामग्री की जब्ती, जुर्माना एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं की होगी।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि आम नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। “टीम प्रहरी अभियान” के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त कर यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…
बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…
रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…
रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…
चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…
दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…