छत्तीसगढ़

रेल मदद यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे की महत्वपूर्ण सेवा; रेल मदद की सहायता से ट्रेन में गर्भवती महिला को सीट उपलब्ध हुई

छत्तीसगढ़, रायपुर : रायपुर रेल मंडल  “रेल मदद” की सहायता से यात्री ने रायपुर रेल मंडल के कामर्शियल कंट्रोल से संपर्क किया, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यात्रा कर रही गर्भवती महिला को आरक्षित सीट उपलब्ध कराई गई।
महिला 2 जून 2025 को  गाड़ी संख्या 15159  छपरा दुर्ग एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी, उनकी सीट सतना से रायपुर के लिए एसी 3 कोच में थी परंतु वह सतना से गाड़ी में नहीं चढ़ी थी, वह कटनी से ट्रेन में चढ़ी थी। उनकी सीट आर ए सी में यात्रा कर रहे यात्री को आवंटित कर दी गई थी। उन्होंने रेल मदद से सहायता मांगी जिस पर वाणिज्य कंट्रोल विभाग ने ऑन ड्यूटी टी टी ई से संपर्क कर उनकी सहायता के लिए कहा। ऑन ड्यूटी टी टी ई ने अपनी स्वयं की बर्थ मानवीय आधार पर गर्भवती महिला को उपलब्ध कराई। महिला ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
रेल मदद भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण सेवा है, जो यात्रियों को उनकी समस्याओं और शिकायतों के समाधान में मदद करती है। रेल मदद के माध्यम से यात्री अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी सहायता अथवा शिकायत के लिए रेल मदद का उपयोग करें। यात्री रेल मदद की सेवाओं का उपयोग कर, त्वरित अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रही है ।
रेल मदद के कुछ महत्वपूर्ण पहलू हैं:
– शिकायत दर्ज करना: यात्री अपनी शिकायतें ऑनलाइन या टोल फ्री नंबर 139 पर दर्ज कर सकते हैं।
– समाधान: रेल मदद की टीम शिकायतों का समाधान करने के लिए काम करती है और यात्रियों को उनकी समस्याओं का समाधान प्रदान करती है।
– फीडबैक: यात्री अपनी शिकायतों के समाधान के बाद फीडबैक दे सकते हैं, जिससे रेल मदद की सेवाओं में सुधार किया जा सकता है।
रेल मदद के लिए कुछ महत्वपूर्ण संपर्क जानकारी है:
– रेलवे हेल्प लाइन नंबर: 139
– वेबसाइट: https://railmadad.indianrailways.gov.in
Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

12 hours ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

12 hours ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

12 hours ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

17 hours ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

18 hours ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

19 hours ago