छत्तीसगढ़, रायपुर : ओला एवं उबेर की तर्ज पर बाईक बोट स्कीम चलाने का झांसा देकर करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना को पुलिस ने सनिवार (28 जून) को गिरफ्तार किया है। दरसल सिविल लाईन थाना में वर्ष 2019 के दर्ज प्रकरण के मामले में गिरफ्तारी की गई है । आरोपियों ने ईक बोट स्कीम के तहत एक बाईक में 62,100 रूपये जमा कराकर लाभ के रूप में प्रति बाईक में हर माह 9,765 रूपये देने का झांसा देकर घटना को अंजाम देता था।
खबर पढ़े विस्तार से…
जानकारी के मुताबीक, प्रार्थी अखिल कुमार बिसोई पिता बल्लभ बिसोई ने लक्ष्मी नगर बीरगांव थाना उरला में लिखित आवेदन देकर रिपेार्ट दर्ज कराया कि मेसर्स गर्विट इनोेवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड, चीति जनपद गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर व मालिक संजय भाटी, सचिन भाटी एवं अन्य लोगो के द्वारा ओला की तर्ज पर बाईक बोट स्कीम के तहत एक बाईक में 62,100 रूपये जमा कराकर लाभ के रूप में प्रति बाईक में हर माह 9,765 रूपये देने का झांसा देकर मेरे (अखिल कुमार बिसोई ) एवं अन्य लोगों से करोड़ो रूपये लेकर धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 463/2019 धारा 420, 406, 34 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हूए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। इसी कड़ी में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपियों को टीम गठित कर आरोपी संजय भाटी, राजेश भारद्वाज, करणपाल सिंह को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी-
01. संजय भाटी, थाना दकनौर, गौतमबुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश।
02. करणपाल सिंह, थाना भावनपुर, जिला मेरठ उत्तरप्रदेश।
03. राजेश भारद्वाज, थाना खुर्जानगर, जिला बुलन्दशहर उत्तरप्रदेश।