छत्तीसगढ़

पीएम सूर्य घर योजना जनता के साथ धोखा बिजली उत्पादन लाभ देने के बजाय वसूली हेतु बिल दिया गया – कांग्रेस

Spread the love

रायपुर। पीएम सूर्य घर योजना के हजारों जनता को अप्रैल माह के मनमाने बिजली बिल भेजने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सूर्य घर योजना को आम बिजली उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी बताकर हजारों उपभोक्ताओं के घर पर लाखों रुपया खर्च कराकर सोलर पैनल लगवाया गया और उपभोक्ताओं को कहा गया कि अब वह बिजली उत्पादन करेंगे। जिसे बिजली विभाग खरीदी करेगी। जिससे उपभोक्ता को लाभ होगा और उनका बिजली बिल शून्य होगा लेकिन मार्च महीने में 1 साल तक उत्पादित बिजली की लाभांश देने के बजाय बिजली विभाग ने सूर्य घर योजना के हजारों उपभोक्ताओं को जिन्होंने 1 साल में 200 यूनिट से 2000 यूनिट तक की बिजली उत्पादित कर बचत की है। उन्हें अब अप्रैल माह में 2000 रु. से लेकर 20,000 रु. तक की बिजली का बिल दिया गया। बिल भरने कहा गया, यह सरासर धोखा सूर्य घर योजना के उपभोक्ताओं के साथ हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सूर्य घर योजना के उपभोक्ताओं को अप्रैल माह में हजारों रुपए का बिजली का बिल जब आया तब वह विभाग के अधिकारियों से संपर्क किये कि वह तो बिजली उत्पादन करने वाले उपभोक्ता हैं। हजारों यूनिट बिजली उत्पादन कर बिजली विभाग को दिया है। जिनका लाभांश मार्च माह में मिलना था। लेकिन यह तो अप्रैल माह में हजारों रुपए का बिल उनको दिया गया है। तब बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से कहा कि सूर्य घर योजना के उपभोक्ताओं को लाभांश देने के लिए कोई गाइड लाइन तय नहीं हुई है। न ही इस संबंध में उन्हें जानकारी दी गई है। इसलिए वह किसी प्रकार से मदद नहीं कर सकते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है सरकार ने सूर्य घर योजना शुरू की तो क्या उपभोक्ताओं को उसके लाभांश की राशि कैसे मिलेगी? इसके लिए कोई नियम कायदे नहीं बनाए हैं? क्या सूर्य घर योजना से लाभ का दावा सिर्फ हवा हवाई है? ऐसे में सरकार की बचत के दावे खोखले और दिखावे साबित होते हैं। सूर्य घर योजना की जनता के साथ ठगी हुई है। कांग्रेस मांग करती है कि सूर्य घर योजना के जो उपभोक्ता है जिन्होंने हजारों यूनिट बिजली उत्पादित कर बिजली विभाग को दिए हैं। उन्हें तत्काल लाभांश की राशि दिया जाए और अप्रैल माह में हजारों रुपए का बिल भेजा गया है उसे रद्द किया जाए।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

बस्तर में पीएम मोदी का दिवाली संबोधन: वीर जवानों को किया नमन, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले जगदलपुर के करनपुर स्थित सीआरपीएफ कैंप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

21 hours ago

PM Modi : बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, नक्सलवाद के खात्मे को बताया ऐतिहासिक जीत

बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में देश के वीर जवानों…

22 hours ago

CM विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर : CG News . मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व…

24 hours ago

Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल 8 और 9 नवंबर को बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू

रायपुर। Mekahara Hospital Diwali Holiday. दीपावली त्योहार के दौरान मरीजों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य…

24 hours ago

ind u19 vs pak u19: आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, अंडर-19 एशिया कप में आमने-सामने दोनों टीम

चौपाल संदेश टीम। IND vs PAK U19: क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज बड़ा मुकाबला है।…

1 day ago

Happy Diwali: रोशनी, खुशियों और समृद्धि का महापर्व, जानिए दीपावली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दीपावली विशेष लेख 2026: Diwali Festival. भारत में दीपावली का त्योहार केवल दीप जलाने और…

1 day ago