देश

पीएम नरेन्द्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुधवार को अफ्रीकी देश नामीबिया की एक दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एनशिएंट वेलविचिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नामीबिया की आज़ादी के बाद 1995 में शुरू किया गया था और यह नेतृत्व, सेवा और साहस के प्रतीक के रूप में दिया जाता है।

इसका नाम एक अनोखे रेगिस्तानी पौधे वेलविचिया मिराबिलिस पर रखा गया है, जो केवल नामीबिया और आसपास के इलाकों में पाया जाता है और इसे उसकी अनूठी संरचना, लंबी उम्र और जीवन शक्ति के लिए जाना जाता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवाह द्वारा नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति और नामीबिया की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह पुरस्कार भारत की जनता और भारत-नामीबिया के बीच स्थायी संबंधों को समर्पित किया।

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने नामीबिया के राष्ट्रपति नेटुम्बो नंदी-नदैतवा के साथ विंडहोक में आयोजित प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान कहा, “मैं आपको और नामीबिया सरकार को मुझे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेलविचिया मिराबिलिस’ से सम्मानित करने के निर्णय के लिए धन्यवाद देता हूं, जो 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

1 day ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

1 day ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

1 day ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

1 day ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

1 day ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

1 day ago