छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जनकवि लक्ष्मण मस्तुरिया की जयंती; अक्टूबर में बिलासपुर से रायपुर तक होगी पदयात्रा

रायपुर। जनकवि स्व. लक्ष्मण मस्तुरिया की 76वीं जयंती के मौके पर रायपुर प्रेस क्लब में ‘पुरखा के सुरता’ एक भाव-एक जुराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजन में बतौर अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक अनुज शर्मा, फिल्म निर्देशक सतीश जैन और मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच के संरक्षक नंदकिशोर शुक्ल विशेष रूप से मौजूद रहें. आयोजन में छत्तीसगढ़ी अस्मिता, भाषा और स्वाभिमान पर चर्चा हुई. मस्तुरिया जी के गीतों का गायन भी हुआ. मस्तुरिया जी के साथ बिताए यादों को भी साहित्यकारों, नेताओं और पत्रकारों ने साझा किया.

 

मस्तुरिया के सपनों को पूरा करना होगा- नंदकिशोर शुक्ल

मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच के संरक्षक और कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के तौर पर नंदकिशोर शुक्ल ने कहा कि मस्तुरिया जी के गीतों को गाते रहने से या उन पर कार्यक्रम आयोजित करने से काम पूरा नहीं होगा. उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम सब छत्तीसगढ़ियों को एक भाव-एक जुराव के साथ एकजुट होना होगा. छत्तीसगढ़ियों में स्वाभिमान का अलख जगाते-जगाते मस्तुरिया अमर हो गए. मस्तुरिया जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब छत्तीसगढ़ी माध्यम के स्कूल खुलेंगे. सरकारी कामकाज छत्तीसगढ़ी में होंगे. मस्तुरिया जी के इन सपनों को पूरा करने के लिए मैं सभी छत्तीसगढ़ियों को मोर संग चलने का आह्वान करता हूँ.

जिनके गीतों का सुनते मैं बड़ा हुआ- टंक राम वर्मा

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मस्तुरिया जी के साथ कभी मिलना तो नहीं हुआ, लेकिन उनके गीतों को गुनाते हुए ही हम बड़े हुए हैं. पढ़ते-लिखते, खेतों में काम करते रहने के दौरान उनके गीतों को मैं गाते रहा हूँ. वे छत्तीसगढ़ियों में स्वाभिमान जगाने वाले जनकवि रहे. उन्होंने जो भी लिखा सब अंतस में बस जाने वाले गीत हैं. मैं इस मौके पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए यही कहूँगा कि छत्तीसगढ़ के लिए उनके जो सपने रहे उसे पूरा करने की दिशा में हम सब मिलकर काम करेंगे.

…जब मैं रात-रात उन्हें कवि सम्मेलन में सुनता था- भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने जनकिव को नमन करते हुए कहा कि उनके साथ मैंने कई महत्वपूर्ण पल बीताए हैं. रात-रात भर मैं उन्हें कवि सम्मेलनों में सुनते रहा हूँ. चंदैनी-गोंदा कार्यक्रम में उन्हें सुनने के लिए विशेष रूप से मैं जाता था. उनके गीत हमें छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान से भर देते हैं. मैं ही क्या छत्तीसगढ़ के सभी लोग उनके लिए हमेशा कर्जदार रहेंगे. वे सच्चे माटी-पुत्र थे. उन्होंने हमेशा अपना जीवन अल्हड़पन के साथ जीया. उनके गीत गाकर कई लोग बन गए, ऊँचे मुकान पर पहुँच गए. उनके गीतों ने कई लोगों को नेता भी बनाया और चुनाव भी जीतवाया. मैं उन्हें याद करते हुए हमेशा भावुक हो जाता हूँ. मोर संग चलव गीत रचकर उन्होंने छत्तीसगढ़ियों को एकजुट करने का काम किया है. वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए होने वाली पदयात्रा में शामिल होने की भी बात कही.

…सब मस्तुरिया जी की देन है- अनुज शर्मा

अनुज शर्मा ने कहा कि मस्तुरिया जी के साथ उनका पारिवारिक संबंध रहा है. मैं आज जो कुछ हूँ उसके पीछे मस्तुरिया जी का आशीर्वाद है. उन्होंने हमेशा मुझे आगे बढ़ाया. मेरे निवेदन पर मेरे लिए गीत लिखे. मेरी शादी का कार्ड भी उन्होंने छत्तीसगढ़ी में लिखा. वें बेहद स्वाभिमानी रहे. उन्होंने कभी किसी से कुछ मांगा नहीं और किसी ने कुछ सुनाया तो फिर सुने भी नहीं. मनमौजी और फक्कड़ मिजाज के क्रांतिकारी व्यक्ति के धनी रहे मस्तुरिया जी.

मस्तुरिया जी ने मुझे स्थापित किया- सतीश जैन

छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता-निर्देशक सतीश जैन ने कहा कि 2000 में जब मेरी पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म रिलीज हुई तो इसने हिंदी फिल्मों का भी रिकार्ड तोड़ दिया था. इस फिल्म की सफलता के पीछे सबसे बड़ा योगदान टाइटल सांग था. छइँहा-भुइँया ल छोड़ जवईया तयँ थिराबे कहाँ रे… जब मैंने छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माण में लगा था तो मेरे पिता ने कहा था कि फिल्म तभी बनाना जब उसमें मस्तुरिया जी के गीत हो. और देखिए कि मस्तुरिया जी के गीतों ने फिल्म को न सिर्फ हिट करा दिया था, बल्कि मुझे छत्तीसगढ़ी सिेने जगत में स्थापित कर दिया. मेरी कोशिश होगी कि मैं छत्तीसगढ़ के पुरखों पर फिल्म बना सकूँ.

छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए 120 किलोमीटर पदयात्रा- लता राठौर

मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच की अध्यक्ष लता राठौर ने महतारी अस्मिता, भाषा और स्वाभिमान पर बात करते हुए यह जानकारी दी कि मस्तुरिया जी के मोर संग चलव जैसे जनगीत को हम सब अब आंदोलन और जागरण गीत बनाकर काम करने वाले हैं. मोर चिन्हारी छत्तीसगढ़ी मंच की ओर से बिलासपुर से रायपुर तक 120 किलोमीटर की पदयात्रा छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए होगी. यात्रा को लेकर तैयारी जारी है. 2 अक्टूबर गांधी जयंती के ठीक बाद छत्तीसगढ़ी नियाय पदयात्रा होगी.

कार्यक्रम को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल, साहित्यकार डॉ. सुधीर शर्मा, संजीव तिवारी, मीर अली मीर पत्रकार रामअवतार तिवारी, बाबूलाल शर्मा, संदीप अखिल, देवेश अमोरा, रंगकर्मी विजय मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, मिनेश साहू, ईश्वर साहू सहित कई गीतकारों, कलाकारों ने संबोधित किया. आयोजन में प्रदेश भर से छत्तीसगढ़ीभाषी लोग शामिल हुए. संचालन संयोजक डॉ. वैभव बेमेतरिहा किया और आभार ऋतुराज साहू ने जताया.

Ali Ahmad

लेखक के बारे में : अली अहमद - चौपाल संदेश के संपादक है । 'चौपाल संदेश' के संपादक के रूप में जन-सरोकार, राजनीति और समसामयिक विषयों पर निष्पक्ष एवं सटीक पत्रकारिता का अनुभव। समाज के हर वर्ग से जुड़ी अहम ख़बरों और ज़मीनी मुद्दों को पाठकों तक पहुँचाना ही मुख्य ध्येय है। ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर निष्पक्ष विचार व सटीक ख़बरों के लिए प्रतिबद्ध।

Recent Posts

India vs Maldives: भारत और मालदीव के बीच SAFF Championship 2026 का मुकाबला, सेमीफाइनल पर टीम इंडिया की नजर

Chaupal Sandesh Team । SAFF Championship 2026 में भारतीय फुटबॉल टीम और मालदीव के बीच…

12 hours ago

छत्तीसगढ़ के 7250 गन्ना किसानों के खाते में पहुंचे 11.34 करोड़ रुपये, सरकार ने जारी किया बोनस

अंबिकापुर। Ganna Kisan. छत्तीसगढ़ में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य…

12 hours ago

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रम, 14 या 16 नवंबर को आयोजित होंगी गतिविधियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय नायक…

12 hours ago

मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों में शुरू हुई NAT जांच सुविधा; 57 ब्लड सेंटर जुड़े

भोपाल। Madhya Pradesh News. मध्यप्रदेश के पांच संभागों में स्थित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में NAT (Nucleic…

18 hours ago

Driver Strike: ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, बसों और ट्रकों के थमगी पहिए; जानिए क्या हैं मांगें

रायपुर। Driver ka Hadtaal. देशभर के वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 12…

18 hours ago

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में RTE प्रवेश के नियम बदले, अब दूरी के कारण नहीं रुकेगा बच्चों का दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम 2009 के…

19 hours ago