नई दिल्ली : लोकसभा में आज सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा यह सवाल किया कि हमारे कितने विमान पाकिस्तान ने मार गिराए, लेकिन कभी यह नहीं पूछा कि भारत ने दुश्मन के कितने विमान गिराए। राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष को सवाल जरूर पूछना चाहिए, लेकिन सवाल राष्ट्रहित में होने चाहिए।
रक्षा मंत्री ने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि जब लक्ष्य बड़े हों, तो छोटे मुद्दों में नहीं उलझना चाहिए। उन्होंने विपक्ष को आईना दिखाते हुए कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तो उसने सरकार से सार्थक सवाल पूछे, लेकिन अब विपक्ष केवल नकारात्मकता फैला रहा है।
वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध का उल्लेख करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उस समय हमने सैनिकों की चिंता की थी, न कि केवल हथियारों की। उन्होंने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी, तब उसने सरकार से पूछा था कि हमारी जमीन पर किसी और देश का कब्जा कैसे हुआ और सैनिकों की इतनी जानें कैसे गईं? उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी उदाहरण दिया और कहा कि जब भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया था, तब अटल जी ने संसद में पूरे नेतृत्व की तारीफ की थी-चाहे वह सत्ता पक्ष हो या विपक्ष।
राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि परीक्षा में परिणाम मायने रखता है, न कि यह कि छात्र की पेंसिल टूटी थी या नहीं।
रायपुर। Govardhan Puja 2026. हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व…
स्पोर्ट्स डेस्क। India vs New Zealand third place. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे…
Chaupal Sandesh Team। PAK vs SL.पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए वनडे ट्राई-सीरीज 2026…
स्पोर्ट्स डेस्क। ind u19 vs uae u19. अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारत और संयुक्त…
खैरागढ़। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के 21…
रायपुर। Swachh Survekshan 2025-26. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय…